29 घंटे, 45 किलोमीटर, 400 CCTV, 20 रेड

नवभारतटाइम्स.कॉम
29 hours 45 km 400 cctv 20 raids accused of muskan murder arrested in encounter
n नवीन निश्चल, नई दिल्ली: मुस्कान की हत्या में शामिल आरोपी इमरान को पुलिस 29 घंटे के बाद मुठभेड़ में दबोचने में कामयाब हो गई है, लेकिन इस दौरान पुलिस ने 45 किमी से ज्यादा के एरिए में 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज लगातार चेक करने के बाद 15 से ज्यादा पुलिस टीम ने 20 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी की। इमरान अलग-अलग लोगों से संपर्क करके छुपने की लगातार कोशिश करता रहा। कभी इसने ऑटो का सहारा लिया, कभी डिलिवरी बॉय की मदद ली, तो किसी से पैसे मांगे। किसी के मोबाइल से रिश्तेदार को संपर्क किया। स्पेशल स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र को मिली सूचना ने पुलिस को इमरान तक पहुंचाने में मदद की। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस कमिश्नर ने मुठभेड़ करने वाली टीम से मुलाकात की और हौसला अफजाई की। जिसमें डीसीपी वेस्ट हरेश्वर वी स्वामी के अलावा स्पेशल स्टाफ और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड की टीम थी।