Sadar Bazaar Piled With Garbage Difficulties Increase For Shoppers On Raksha Bandhan
सदर बाज़ार में हर तरफ फैला कूड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
रक्षाबंधन के दिन खरीदारी के लिए सदर बाजार में एक ओर जहां खरीदारी के लिए लोगों का खासा उत्साह दिखाई दिया, वहीं जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों ने सभी की परेशानी बढ़ाए रखी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बाजार की स्थिति यह है कि कई स्थानों पर लोगों को रास्ता पार करने के लिए कूड़े के ऊपर पैर रखकर निकलना पड़ रहा है। इससे खरीदारी करने पहुंचे लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सदर बाजार में 1200 से अधिक दुकानें हैं और रोजाना दो लाख से ज्यादा खरीदार पहुंचते हैं। त्योहार के समय बाजार में भीड़ और बढ़ जाती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था खराब होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। कूड़े से बदबू आने के कारण ग्राहक दुकानों के आसपास खड़े होने से बच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। सदर बाजार व्यापार मंडल के प्रधान रोशनलाल मंगला ने बताया कि बाजार में गंदगी होने से सबसे ज्यादा परेशानी ग्राहकों को हो रही है। त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है।