It Stocks Surge Bringing Cheer To The Stock Market Sensex And Nifty Rise
IT शेयर चमके, बाज़ार में रौनक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। दिग्गज आईटी (IT) कंपनियों के शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी के चलते सेंसेक्स 330.92 अंक (0.43%) उछलकर 77,264.51 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 84.80 अंक (0.35%) की मजबूती के साथ 24,175.65 पर बंद हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.5% की भारी तेजी देखी गई, जिसने बाजार की सुस्ती को दूर कर दिया।