Fraud By Promising Profit Lost Rs 422 Lakh Through Share Trading App
मुनाफे के चक्कर में किया निवेश, गंवा दिए 4.22 लाख रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मानेसर
शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने का झांसा दे शख्स से 4.22 लाख रुपये ठगों ने हड़प लिए। ठगों ने पीड़ित को फर्जी ऐप और सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए फंसाया। साइबर क्राइम थाना मानेसर पुलिस के अनुसार सेक्टर-92 की एंसेल हाइट में रहने वाले शख्स ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टॉक ट्रेडिंग से जुड़ा विज्ञापन दिखा। लिंक पर क्लिक करते ही वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल किया गया। बाद में झांसे में लेकर एक ऐप डाउनलोड कराया गया और खाता खुलवाया गया। शुरुआत में 30 हजार रुपये का निवेश कराया और ऐप पर प्रॉफिट दिखने लगा, ठगों ने फोन पर बात कर ज्यादा से ज्यादा निवेश का दबाव बनाया।