Nepal Disaster Havoc Trekking Business And Kailash Mansarovar Yatra Deeply Affected
आपदा से ट्रैकिंग कारोबार को झटका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Poonam.Gaur @timesofindia.com
n नई दिल्ली: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद वहां का टूरिज्म, खासकर ट्रेकिंग कारोबार प्रभावित हुआ है। रसुवा जिले और भोटेकोशी नदी के आसपास तबाही से लांगटांग क्षेत्र की तरफ जाने वाले ट्रैकिंग रूट और सड़क संपर्क प्रभावित हुए हैं। स्याब्रुबेसी समेत कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। सितंबर-नवंबर नेपाल में ट्रैकिंग का पीक सीजन रहता है। ऐसे में बुकिंग करा चुके पर्यटकों और ट्रैकिंग कंपनियों के सामने असमंजस की स्थिति है। पर्यटकों को यह भी बताया जा रहा है कि जो रूट आपदा से प्रभावित नहीं हैं, उनमें बुकिंग अमाउंट वापस नहीं होगा। पर्यटक अपने अडवांस को लेकर परेशान हैं। अडवांस के तौर पर 40 हजार रुपये तक लिए जाते हैं।नेपाल की एक ट्रेकिंग कंपनी के प्रकाश शाह ने बताया कि बुकिंग के बाद होटल, गाइड, पोर्टर, वाहन और परमिट के लिए भुगतान किया जा चुका है, ऐसे में अडवांस की वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी असर: रसुवागढ़ी/केरुंग होकर नेपाल से कैलाश मानसरोवर जाने वाला रूट बंद है। यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी जा रही है। हालांकि ये रास्ते लंबे और अपेक्षाकृत कठिन हैं।