रकम खपाने के लिए ठगों को दिलाते थे खाते, तीन गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
330 lakhs cheated in the name of online task 3 arrested for providing accounts
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ऑनलाइन टास्क और पार्ट-टाइम जॉब का झांसा दे ठगी के मामले में मानेसर थाना साइबर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी की रकम को खपाने के लिए साइबर अपराधियों को बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराने का काम करते थे। आरोपी कृषेक शर्मा, विनय कुमार शर्मा लखनऊ के जानकीपुरम के रहने वाले हैं। वहीं आरोपी कशान अहमद लखनऊ के मिश्रपुर बरखुरदार गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 को एक पीड़ित ने थाना साइबर अपराध मानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि अज्ञात ठगों ने वॉट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए उससे संपर्क किया। इसके बाद ऑनलाइन टास्क पूरा करने और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर उससे लगभग 3.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।