60 Lakhs Cheated In The Name Of Investment Father son Arrested Accused Caught From Punjab
निवेश के नाम पर 60 लाख ठगे, बाप-बेटा अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़
निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने दोनों आरोपियों को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-85 निवासी भूपेंद्र सिंह चौधरी और बेटे माधव चौधरी के रूप में हुई है।झज्जर के बेरी क्षेत्र निवासी परवीन कादियान ने शिकायत दी थी कि भूपेंद्र चौधरी और माधव चौधरी ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर 60 लाख रुपये लिए थे। इनमें 50 लाख खाते से और 10 लाख नकद दिए गए थे। जब रकम वापस मांगी तो टालमटोल करने लगे और फोन उठाना भी बंद कर दिया। रकम मांगने पर दोनों ने झूठी शिकायत में फंसाने और जान की धमकी भी दी। आरोपियों के फरीदाबाद, आगरा और गुडगांव में पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम हैं। विभिन्न कारणों से दोनों पर कर्ज बढ़ गया था और उन्हें पैसों की जरूरत थी। शिकायतकर्ता और आरोपियों की मुलाकात एक संयुक्त परिचित के माध्यम से हुई थी।