Demand To Open Multi Skill Development Center De addiction Center And Coaching Center In Hathin
मल्टी स्किल डिवेलपमेंट सेंटर खोलने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज़, हथीन : शनिवार को नूंह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली मेवात विकास बोर्ड की बैठक में हथीन के विधायक मो. इसराइल चौधरी क्षेत्र की विकास परियोजनाओं और जनसमस्याओं को उठाएंगे। विधायक ने बताया कि वह उटावड़ पॉलीटेक्निक कॉलेज में मल्टी स्किल डेवलपमेंट एंड इंटर्नशिप एम्प्लॉयमेंट सेंटर खोलने की मांग करेंगे।इसके साथ ही, क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए पुनर्वास केंद्र और सरकारी नौकरियों की तैयारी हेतु करियर गाइडेंस व कोचिंग सेंटर की स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा जाएगा।