Corporation Team Removes Garbage In Police Presence Campaign Continues Amidst Protest By Sanitation Workers
विरोध के बीच पुलिस के पहरे में निगम की टीम ने उठाया कूड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। टीम जब नीलम-बाटा रोड पर सफाई कराने पहुंची तो हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की यूनियन के सदस्यों ने विरोध कर दिया। यूनियन से जुड़े लोगों ने सफाई कर रहे कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस और यूनियन सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई कराने में जुटा है। निगम की टीम पुलिस बल के साथ नीलम-बाटा रोड पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं तो दूसरे कर्मचारियों से सफाई क्यों कराई जा रही है।