परी चौक पर लगा रहा निजी बसों का जमावड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम
private buses occupy pari chowk on raksha bandhan increasing passenger difficulties
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां एक ओर पूरा शहर खुशियां मना रहा था, वहीं दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा का प्रमुख परी चौक यूपी रोडवेज की बदहाल व्यवस्था और यात्रियों की बेबसी का गवाह बना। रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं बहनों और अन्य यात्रियों को बसों के नदारद रहने के कारण भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही परी चौक पर यात्रियों का भारी जमावड़ा लगने लगा था, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी सरकारी बसें नहीं मिल रही थीं, जो एकाध रोडवेज बसें परी चौक से गुजर भी रही थीं, वे यात्रियों के भारी दबाव को देखकर रुकने के बजाय तेज रफ्तार से आगे निकल जा रही थीं। सरकारी विकल्प न होने के कारण मजबूर यात्रियों को प्राइवेट बसों और अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।