Vandalism And Deadly Attack In Thar Two Main Accused Arrested Two Already Caught
थार में तोड़फोड़ और जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़
सेक्टर-7/10 मार्केट में 30 जून की रात थार गाड़ी में तोड़फोड़ और दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में सेक्टर-7 पुलिस चौकी की टीम ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बडौली गांव निवासी मोहित उर्फ टुन्ची और विकास के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। वारदात उस समय हुई थी जब दर्शन अपने भाई के साथ मार्केट में सामान लेने आया था और उनकी थार गाड़ी से बाइक की मामूली टक्कर हो गई थी।मामूली कहासुनी के बाद आरोपी मोहित ने फोन करके अपने 8-9 साथियों को घातक हथियारों के साथ मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने दर्शन और उसके भाई योगेंद्र मलिक पर ईंट-पत्थरों व रॉड से हमला किया और उनकी थार गाड़ी के शीशे भी चकनाचूर कर दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित ने ही पूरी योजना बनाई थी और लड़कों को उकसाया था।