बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां-बाप दहशत में : अखिलेश यादव

Contributed by: Shyam.Vir|नवभारतटाइम्स.कॉम•
akhilesh yadav attacks yogi government on daughters safety parents in panic
n भाषा, लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर राज्य की कानून-व्यवस्था को लचर करार देते हुए कहा कि मां-बाप अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। सपा प्रमुख ने कहा, प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई है कि अपराधी सत्ता से नहीं डर रहे। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह त्वरित कार्रवाई कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की पुलिस ने अपराधी को मुठभेड़ में मार दिया, उसे भी एक्स पोस्ट में जोड़ना उचित होगा। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, तत्कालीन सपा सरकार की तरह अब अपराधियों को कोई संरक्षण नहीं है।