Faridabad Bullet Stolen From School Parking In 14 Seconds Incident Captured On Cctv
स्कूल की पार्किंग से 14 सेकंड में बुलेट चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-81 स्थित एक निजी स्कूल की पार्किंग से चोर महज 14 सेकंड में बुलेट बाइक चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ने पेचकसनुमा औजार से बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर निकल गया। वारदात स्कूल में लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच कर रही है। घटना 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे की है। बाइक मालिक मोहित निजी स्कूल में काम करते हैं। उन्होंने अपनी बुलेट स्कूल की पार्किंग में खड़ी की थी। छुट्टी के बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने सीसीटीवी खंगाली। इसमें एक युवक बाइक के पास आता दिखाई दिया।