चुनावी तैयारियों की समीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
2027 assembly elections election commissions review of electoral preparations intensifies in five states
देश के पांच राज्यों में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। आयोग की टीमें मतदाता सूची , मतदान केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम होगी। बीजेपी विकास, कानून व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं को मुद्दा बना सकती है, जबकि विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय के सवाल उठाएगा। एसआईआर पर भी बहस होने की संभावना है। जरूरी है कि मतदाता सूची की शुद्धता के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार भी सुरक्षित रहे।

कांतिलाल मांडोत, ईमेल से