पेड़ पर लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या की आशंका

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bulandshahr two friends found hanging from a tree sensation due to suspicion of murder
nNBT न्यूज, बुलंदशहर : औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करने वाले प्रियांशु (20) और सुमित (21) के शव बुधवार शाम गांव के ही एक खेत में शीशम के पेड़ से लटके मिले। दोनों दशहरा की छुट्टी पर घर आए थे और मंगलवार को औलीना गांव में मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे। बुधवार को दोनों के शव मिलने से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही है।

दोनों दोस्त नोएडा में एक ही कंपनी में काम करते थे और साथ रहते थे। दशहरा की छुट्टी पर गांव आए दोनों मंगलवार को मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार शाम गांव के ही निवासी हरेंद्र के खेत में शीशम के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले।