Gurugram Laborer Beaten To Death After Argument Two Accused Including A Minor In Custody
कहासुनी में काम पर जा रहे श्रमिक की हत्या
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बजघेड़ा थाना एरिया की निहाल कॉलोनी में गुरुवार सुबह कहासुनी के बाद दो लोगों पर श्रमिक को पीट-पीटकर मारने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश, टीकमगढ़ के प्यारेलाल (44) गुड़गांव में श्रमिक थे। गुरुवार सुबह काम पर जान के लिए निकले, निहाल कॉलोनी में दो लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों ने प्यारेलाल से मारपीट की और फरार हो गए। बजघेड़ा थाना पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज मिली है। इसमें दो आरोपी दिख रहे है, पुलिस के अनुसार एक आरोपी नाबालिग है। इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।