39 Lakhs Cheated From 3 People Via Telegram And Fake Links Police Investigating
टेलीग्राम और फर्ज़ी लिंक भेजकर 3 लोगों से 39 लाख ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
शुरुआत में वापस मिले पैसे अनुरोध रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उनसे टेलीग्राम पर संपर्क किया और रकम निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। पीड़ित ने लालच में आकर कुछ रकम निवेश की, जिसे बाद में वापस कर दिया गया। इससे उसे आरोपियों पर भरोसा हो गया। इसके बाद कंपनी शॉपवेयर के कहने पर उसने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 9 लाख रुपये निवेश कर दिए।
फर्जी लिंक भेजकर 15.39 लाख रुपये ठगेग्रेनो निवासी आदित्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जून 2026 को उनके पास एक लिंक आया। इसको उन्होंने गलती से खोल लिए, जिसके बाद उनके खाते से 15 लाख 39 हजार 306 रुपये की रकम कट गए।
टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर
कराया निवेश
अंकुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पायल कुमारी नाम की एक युवती से उनकी टेलीग्राम पर मुलाकात हुई। पायल ने उनको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। पीड़ित ने लालच में आकर 15 लाख 17 हजार 410 रुपये की ठग लिए। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी विजय कुमार राणा ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।