सेक्टर-56 में एक महीने बाद भी जल संकट बरकरार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida sector 56 water crisis still dependent on tankers after one month peoples troubles increase
nNBT न्यूज, नोएडा

सेक्टर-56 में पानी की किल्लत का समाधान एक महीने बाद भी नहीं हो पाया। स्थिति यह है कि लोगों को दिन में केवल सुबह और शाम दो-दो घंटे ही पानी मिल पा रहा है। ऐसे में निवासियों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। सेक्टर के सात ब्लॉक में रहने वाले करीब 15 हजार लोग इस समस्या से परेशान हैं।
निवासियों का कहना है कि रोजाना कम से कम तीन से चार टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। स्थिति यह है कि लोगों को दिन में केवल दो घंटे, शाम सुबह 6 से 7 बजे ही पानी मिल पा रहा है। पानी वाले टैंकर की कीमत करीब 1500 से 2000 रुपये है। ऐसे में पानी की व्यवस्था करने पर हर दिन अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। सेक्टर-56 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी पहले भी पानी की समस्या को लेकर प्राधिकरण के जल विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। जल विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात भी की गई, लेकिन आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। निवासियों की मांग है कि प्राधिकरण नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि उन्हें निजी टैंकरों पर निर्भर न रहना पड़े।