Truck Drivers Tragic Death In Palam Vihar Unknown Vehicle Hits
ट्रक ड्राइवर को वाहन ने मारी टक्कर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पालम विहार एरिया में बुधवार रात सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर मधुरंजन मधुबनी के थे। दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर थे। बुधवार रात मधुरंजन पालम विहार एरिया में दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की और पास में ही यूरिन करने चले गए। तभी वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।