Lohia Enclave Water Leakage Building Weakening Residents Fearful
लोहिया एन्क्लेव में पानी रिसने से इमारत हो रही कमजोर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो : ओमिक्रॉन-2 स्थित लोहिया एन्क्लेव में पानी की निकासी व्यवस्था में खामी से निवासी परेशान हैं। आरोप है कि छत पर रखी पानी की टंकी और बारिश के पानी की निकासी का पाइप गलत तरीके से लगाया गया है। इससे पानी नालियों में जाने के बजाय ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में बह रहा है। लगातार रिसाव से बिल्डिंग की दीवारों में सीलन बढ़ रही है और ढांचे के कमजोर होने की आशंका से निवासी डरने लगे हैं। निवासियों का कहना है कि सोसायटी की देखरेख ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर रहा है। इसके बावजूद सफाई और हाउसकीपिंग व्यवस्था बदहाल है। आरोप है कि इस खामी को दूर नहीं करने से दीवारों और कॉलम पर भी असर पड़ रहा है।