Faridabad Car Window Broken Cricket Kit And Gym Bag Stolen From Laser Valley Park Parking
कार का शीशा तोड़ क्रिकेट किट और जिम बैग चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-43 स्थित लेजर वैली पार्क की पार्किंग में खड़ी दिल्ली नंबर की एक कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर क्रिकेट किट और जिम का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के द्वारका सेक्टर-22 निवासी गीतांष भोगरा ने बताया कि वह 20 अक्टूबर को अपनी कार से लेजर वैली पार्क आया था। उसने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। वापस लौटने पर उसने देखा कि कार का साइड मिरर टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था।चोर कार से क्रिकेट किट बैग और जिम बैग चोरी कर ले गए। क्रिकेट किट बैग में दो हेलमेट, एक जोड़ी ग्लव्स, एक जोड़ी पैड्स, दो एल-गार्ड और एक क्रिकेट बैट रखा था। वहीं, जिम बैग में नाइकी के जूते, जिम ग्लव्स, टी-शर्ट और एनीटाइम फिटनेस का की-फॉब था। पीड़ित ने पुलिस से पार्किंग स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर अरविंद को सौंपी है।