Monkey Terror In Hathin 32 People Bitten 50000 Population Living In Fear
हथीन पर बंदरों का राज, अब तक 32 लोगों को काट चुके
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज़, हथीन
शहर एवं आसपास की आवासीय बस्तियों की 50 हजार की आबादी पिछले एक महीने से बंदरों के डर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। नगर पालिका के प्रयासों के बावजूद लोगों को दिन रात्रि में निरन्तर लाठियों के सहारे पहरा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसका सीधा प्रभाव दैनिक दिन चर्या पर पड़ रहा है। अब तक बंदर 32 लोगों को काट चुके हैं। जिनमें से अधिकतर को फरीदाबाद ,दिल्ली एवं अन्य अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। इलाज पर लोगों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। बंदरों से हमलों से बचने के लिए लोगों को हाथों में लाठियां लेकर दिन रात पहरा देना पड़ रहा है।14 वाॅर्डों में बंदरों का उत्पात बढ़ा हुआ: त्योहार में दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने छतों पर चढ़ना तो पूरी तरह बंद कर दिया है। बंदरों के हमले से बचे सेना के रिटायर्ड कैप्टन हरिसिंह ने बताया कि बंदर ने उनके हाथ पर। उन्हें पलवल जाकर इलाज कराना पड़ा। नगर पालिका के पूर्व पार्षद एवं अनाज मंडी आढ़ती एसोसियन के पूर्व प्रधान रविन कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन को बंदरों से मुक्ति दिलाने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। त्योहारी सीजन में आम आदमी को बंदरों के भय से मुक्त कराना चाहिए।