Sdm Conducts Surprise Inspection Of Pm Shri School Reviews Education And Health Services
एसडीएम ने पीएमश्री विद्यालय का किया निरीक्षण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, हथीन : स्थानीय एसडीएम हरिराम ने मंडकौला स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षण गतिविधियों एवं चालू सत्र की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त विद्यालय में मौजूद सुविधाओं की भी जानकारी ली। मध्यान्ह भोजन योजना , पेयजलापूर्ति, शौचालय व्यवस्था की भी समीक्षा की।
उन्होंने शिक्षण स्टाफ से गुणवत्ता शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली। शिक्षण स्टाफ एवं छात्रों से भी फीडबैक लिया। इसके बाद एसडीएम हरिराम ने मंडकौला की पीएचसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध दवाइयों एवं वैक्सीन रख रखाव कोल्ड चैन की भी जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं का संचालन कराना है।