बच्ची के चाचा ने 7 महीने पहले आरोपी को अपने यहां रहने के लिए जगह दी थी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
childs uncle had given shelter to the accused who had been living with him for 7 months
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

हल्दौनी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। लोगों ने आरोपी का अंतिम संस्कार गांव में करने से इनकार कर दिया। इसके बाद रविवार को सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट में भाई ने उसका अंतिम संस्कार किया। बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
बच्ची का चाचा चोरी के मामले में जेल गया था। वहां आरोपी बलराज से उसकी मुलाकात हुई। बलराज के जेल से आने के बाद उसके परिवार ने अपने पास रहने को जगह नहीं दी थी। बच्ची के चाचा ने सात माह पहले उसे अपने पास बुला लिया था। यहां वह उसके साथ रह रहा था। उसे सभी परिवार का हिस्सा मानते थे।