कनेक्शन काटे जाने से भड़के लोग, थाने के घेराव की कोशिश

नवभारतटाइम्स.कॉम•
people enraged by power connection cut reached to gherao police station police stopped them
NBT न्यूज, नोएडा

हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद छिजारसी, चोटपुर कॉलोनी में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने शनिवार रात सेक्टर-67 बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों को अंधेरे के साथ पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। नाराज लोग सेक्टर-63 थाने का घेराव करने पहुंचे और सड़क जाम करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। छिजारसी कॉलोनी और पृथला के डूब क्षेत्र में रविवार को 12 परिसरों में 28.2 किलोवॉट बिजली चोरी सामने आई। विभाग ने सभी मामलों में केस दर्ज कराया। पृथला में कॉलोनी को अवैध रूप से बिजली सप्लाई करने वाला 200 केवीए का कनेक्शन भी पकड़ा गया।