Andheri Subway Waterlogging Problem Continues Bridge Possibility Ends
पेज 4, ऊपर की खबर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मुंबई
मॉनसून के दौरान अंधेरी सबवे से गुजरने वाले वाहनों के जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिलेगी। मंगलवार को यह मामला विधान परिषद में गूंजा। इस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखित जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार अंधेरी सबवे के स्थान पर ब्रिज तैयार किए जाने की संभावना को लेकर इसकी तकनीकी जांच के लिए बीएमसी ने कंसलटेंट नियुक्त किया था। कंसल्टेंट ने अपनी रिपोर्ट में परिसर की भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए वहां ब्रिज तैयार करने की संभावना को नकारा दिया है। बता दें कि कुछ ही घंटे की बारिश से अंधेरी सबवे पानी से भर जाता है, नतीजतन हर साल मानसून के दौरान कई बार सबवे से वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ता है। यह मुद्दा विधान परिषद में उठाया गया था। सवाल का लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि परिवार में ब्रिज तैयार करने का तो संभव नहीं है, लेकिन सबवे की जलजमाव की समस्या को दूर करने लिए पाइप लाइन बिछाने और आईआईटी बॉम्बे द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है।