सोशल कनेक्ट-2

नवभारतटाइम्स.कॉम
सोशल कनेक्ट-2
n NBT रिपोर्ट, मुंबई : डॉक्टर्स-डे पर बांद्रा स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में ‘ हमारा प्रयास फाउंडेशन ’ ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। मुख्य अतिथियों में पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद हरबंश सिंह और पूर्व विधायक रमेश सिंह उपस्थित थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. महेश सिंह, डॉ. ध्रुव सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनु अरोड़ा और डॉ. कल्पना नंदा ने अपने-अपने विषय पर जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि हमारा प्रयास फाउंडेशन जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्था संरक्षक रत्नेश सिंह, अध्यक्ष रामबक्स सिंह, महासचिव दिग्विजय सिंह आदि ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।