Grand Launch Of Poet Aslam Hasans Poetry Collection Potli Mein Chand In Mumbai
पेज 4, सोशल कनेक्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मुंबई: राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) व सृष्टि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कवि असलम हसन के काव्य संग्रह ‘ पोटली में चांद ’ का लोकार्पण कोवासजी जहांगीर पब्लिक हॉल में किया गया। बिपिन गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बोधिसत्व और देवमणि पांडेय ने पुस्तक पर वक्तव्य प्रस्तुत किए। संचालन अभिनेता रवि यादव ने किया।
इस अवसर पर गायक सरोज सुमन ने असलम हसन की दो रचनाओं का गायन किया। इस साहित्यिक संध्या में शहर के कई विशिष्ट नागरिक और कला प्रेमी उपस्थित रहे।