Improve Relations With Iran Strategic And Economic Opportunities For India
रिश्ते सुधारें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
यह पत्र 30 जून के संपादकीय ईरान से रिश्ते सुधरें से संबंधित है। भारत के लिए फिलहाल ईरान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का मुफीद समय है। ऊर्जा सुरक्षा के लिए तेल आयात के स्रोतों में विविधता जरूरी है और ईरान इस दिशा में हमारा अहम साझेदार बन सकता है। युद्ध के बाद दवाओं व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर भारत अपनी मानवीय और जिम्मेदार छवि भी मजबूत कर सकता है। भारत ने हमेशा स्वतंत्र विदेश नीति अपनाई है और सभी देशों के साथ संतुलित संबंध रखा है। ईरान के साथ पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों को नया आधार देने से पश्चिम एशिया में भारत की रणनीतिक स्थिति और मजबूत होगी।