भारत ने FATF का किया समर्थन

नवभारतटाइम्स.कॉम
भारत ने FATF का किया समर्थन
n एपी, संयुक्त राष्ट्र: भारत ने आतंकवाद की फंडिंग पर निगरानी रखने वाली वैश्विक संस्था फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स ( FATF ) का मजबूती से बचाव किया। साथ ही कहा कि उस पर होने वाले हमले अक्सर जांच के डर से प्रेरित होते हैं। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने सोमवार को FATF को वैश्विक आतंकवाद-रोधी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग ढांचे का एक जरूरी स्तंभ बताया। उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका संकेत पाकिस्तान की ओर माना गया, क्योंकि पाकिस्तान ने पहले FATF पर राजनीतिक रूप से पक्षपाती होने का आरोप लगाया था, जब उसे ग्रे लिस्ट में रखा गया था।