पेज 4, लंबी सिंगल

नवभारतटाइम्स.कॉम
mumbai crime branch nabs two arms smugglers from punjab with foreign pistols and cartridges
n NBT रिपोर्ट, मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की ऐंटि एक्सटॉर्शन सेल ने पंजाब से मुंबई विदेशी पिस्टल बेचने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि ऐंटि एक्सटॉर्शन सेल को टिप मिली थी कि दो आरोपी वाडीबंदर बस स्टॉप के पास स्थित कल्याण स्ट्रीट पर हथियारों बेचने आ रहे हैं। इसी आधार पर पीआई सुनील पवार और अरुण थोरात की टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी रंजीत सिंह और अमृतलाल सिंग के रूप में हुई है। दोनों तुर्की निर्मित विदेशी पिस्टल बेचने के इरादे से मुंबई आए थे। जांच में उनके पास से दो विदेशी पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम पंजाब पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।