Trainee Drivers Made Aware Of Drug Side Effects Part Of Anti drug Campaign
ट्रेनी चालकों को नशे से किया गया जागरूक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहक मंगलवार को गुड़गांव के ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी एसआई डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान पहुंचे। ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चालक प्रशिक्षुओं और संस्थान के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. वर्मा ने नशे के प्रकार, कारण, प्रभाव और इसके निवारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में होने वाले अधिकांश अपराधों के पीछे नशा एक प्रमुख कारण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी नशा बेचने या उसकी तस्करी की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।