ग्रीस में UPI सर्विस शुरू, यह यूरोप में दूसरा देश

नवभारतटाइम्स.कॉम
ग्रीस में UPI सर्विस शुरू, यह यूरोप में दूसरा देश
n पीटीआई, नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब ग्रीस में भी शुरू हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था के वैश्विक विस्तार को नई मजबूती मिली है। ग्रीस की राजधानी एथेंस में यूरोबैंक और एनआईपीएल (NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) की साझेदारी के तहत यूपीआई सेवा शुरू की गई। इससे भारतीय यात्री और पात्र ग्राहक सुरक्षित, तेज और कम लागत में भुगतान कर सकेंगे। इससे पहले फ्रांस के एफिल टावर और नीस के गैलेरीज लाफायेत स्टोर में शुरू की जा चुकी है। 10 देशों सिंगापुर, यूएई, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया और ग्रीस में UPI उपलब्ध है।