Us Envoys In Qatar No Direct Talks With Iran Discussions With Mediators
US के दूत कतर में, ईरान से बात नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n एपी, दुबई
ईरान युद्ध खत्म करने के शुरुआती समझौते को लागू करने के बारे में मध्यस्थों से बातचीत के लिए अमेरिका के दो दूत मंगलवार को कतर पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, और उनके (ट्रंप के) दामाद जे. कुशनर का यह दौरा होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए फिर से खोलने की कोशिशों को लेकर हुई गोलाबारी के बाद हो रहा है। कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश की राजधानी दोहा में रहने के दौरान दूत ईरानी राजनयिकों के साथ सीधी बातचीत नहीं करेंगे।