Web Designing And Ai Assistance Internship Program 2026 Launched At Klp College
वेब डिज़ाइनिंग पर इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: केएलपी कॉलेज के ऑडिटोरियम में मंगलवार को 'वेब डिजाइनिंग एवं एआई असिस्टेंस' इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी रहे। प्रो. मिगलानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते महत्व, इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग तथा भविष्य में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है। महाविद्यालय अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजन में इंटर्नशिप सेल के डायरेक्टर प्रदीप अहलावत, रिसर्च सेल के कन्वीनर डॉ. दिनेश शर्मा की विशेष भूमिका रही।