अमीनाबाद इंटर कॉलेज में 7 छात्राओं ने लिया प्रवेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
admission of daughters starts in aminabad inter college historic step in education
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

साल 1887 में स्थापित ऐतिहासिक अमीनाबाद इंटर कॉलेज में अब बेटियों को भी पढ़ने का मौका मिलेगा। नगर निगम द्वारा संचालित इस विद्यालय में छात्राओं के प्रवेश को मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार से कक्षा 6 से 12 तक दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। जहां पहले ही दिन कक्षा 6 में 4 और कक्षा 11 में 3 छात्राओं सहित कुल 7 छात्राओं ने प्रवेश लिया।
नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को अमीनाबाद इंटर कॉलेज में छात्राओं को प्रवेश देने का निर्णय लिया गया था। लंबे समय से यहां केवल बालकों के लिए संचालित इस ऐतिहासिक विद्यालय में छात्राओं के प्रवेश को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।