चुनौतियों का सामना

नवभारतटाइम्स.कॉम
indian economys resilience vehicle sales rise despite oil crisis
7 जुलाई को प्रकाशित लेख ‘कैसा क्राइसिस : जमकर बिक रही हैं गाड़ियां' पढ़ा। आज के समय में पूरी दुनिया तेल और गैस की कमी से जूझ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे समय में कुछ विपक्षी नेताओं ने आर्थिक सुनामी जैसी आशंकाएं जताईं। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी उतना ही दिलचस्प है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत में पिछले साल के मुकाबले इस साल जून में लोगों ने बड़ी संख्या में नए वाहन खरीदे और उपभोक्ता मांग बनी रही। यह दर्शाता है कि चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने लचीलापन दिखाया। संकट से घबराने के बजाय आगे बढ़ना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत साबित हुई।

गैलेक्सी धिगान, जीटीबी नगर