ग्रेनो वेस्ट में एक जगह पर होंगे शोरूम, रेस्तरां, बैंक व होटल सेक्टर 3 व नॉलेज पार्क 5 के बीच डिवेलप होगी कमर्शल बेल्ट

Contributed bySunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम
ग्रेनो वेस्ट में एक जगह पर होंगे शोरूम, रेस्तरां, बैंक व होटल सेक्टर 3 व नॉलेज पार्क 5 के बीच डिवेलप होगी कमर्शल बेल्ट
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो वेस्ट

शहर में बिल्डरों ने मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भले बना दिए हों, लेकिन बड़ा सरकारी कॉम्प्लेक्स नहीं है। अब ग्रेनो अथॉरिटी सेक्टर-3 और नॉलेज पार्क-5 के बीच 80 मीटर रोड के किनारे कमर्शल बेल्ट विकसित करने की तैयारी में है। इस कमर्शल बेल्ट में शोरूम, रिटेल स्टोर, रेस्तरां, कैफे, बैंक, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान होंगे।
ग्रेनो वेस्ट में नहीं थी सुविधा

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर अल्फा-1 में कमर्शल बेल्ट विकसित की है। यहां पर शोरूम, रिटेल स्टोर, रेस्तरां, कैफे, बैंक, दफ्तर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। लोगों को एक ही जगह पर आने के बाद सारी सुविधाएं मिल जाती हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी कोई सरकारी कमर्शल बेल्ट नहीं है। अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इस पर काम शुरू किया है। अब अथॉरिटी सेक्टर-3 और नॉलेज पार्क-5 के बीच 80 मीटर रोड के किनारे करीब 40 हजार वर्गमीटर जमीन पर कमर्शल बेल्ट बनाएगी। अथॉरिटी का प्लानिंग डिपार्टमेंट अब इस कमर्शल बेल्ट का लेआउट तैयार करेगा। ताकि इस प्रोजेक्ट को जिस धरातल पर उतारा जा सके। सीईओ ने अधिकारियों से कहा है कि इस प्रॉजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं। इसके बनने से आम जन मानस को फायदा मिलेगा।