लिफ्ट में आधा घंटे फंसे रहे दो लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम
greno west two people trapped in elevator in capital athena society rescued after half an hour
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

सेक्टर-1 स्थित कैपिटल एथेना सोसायटी में सोमवार देर रात एक टावर की लिफ्ट अचानक झटके के साथ दो फ्लोर के बीच ही अटक गई। लिफ्ट में सवार दो लोग लगभग 30 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि कई बार सिक्यॉरिटी अलार्म बजाने के बाद भी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। फ्लोर से गुजर रहे लोगों ने पीड़ितों की आवाज सुनी तो उन्होंने मेंटिनेंस टीम को सूचना दी। इसके बाद दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। सोमवार को देर रात टावर सी आठ में दो लोग 17वें फ्लोर से ग्राउंड पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक झटके के साथ लिफ्ट बीच के फ्लोर पर अटक गई। दोनों लोगों को निकालने के लिए मेंटिनेंस टीम ने कई बार प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। ऐसे में ऊपर के फ्लोर से सीढ़ी लगाकर लोग लिफ्ट में घुसे और अंदर का बटन दबाया। इसके बाद नीचे के फ्लोर पर करीब तीस मिनट के बाद दोनों को बाहर निकाला गया।