हाईमास्ट लाइट पर चढ़ा युवक

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth climbed highmast light created commotion police brought him down this way
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : वेव सिटी क्षेत्र के काजीपुरा में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय एक युवक स्टेडियम की हाईमास्ट लाइट पर चढ़ गया। काफी ऊंचाई से शोर मचाने पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वेव सिटी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को आवाज देकर नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।