कृषि भूमि का बैनामा करा किसान से ठगे आठ लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम
cancer stricken farmer defrauded of 8 lakhs in agricultural land sale police register report
n NBT न्यूज, मुरादनगर

उखलारसी गांव निवासी कैंसर पीड़ित किसान से कृषि भूमि का बैनामा करा आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उखलारासी निवासी अशोक कुमार ने गाज़ियाबाद के पुलिस कमिश्नर से शिकायत की कि वह कैंसर पीड़ित है। उन्होंने बेटी की शादी और अपने इलाज के लिए दिल्ली की प्रफेसर रीना चक्रवती और जय गोपाल शर्मा से अपनी कृषि भूमी का सौदा तय किया था। रीना ने तय शुदा रकम में से 10 लाख रुपये देकर अपने पक्ष में 31 जुलाई 2021 को बैनामा करा लिया था, लेकिन जय प्रकाश ने अपने हिस्से के रुपये कुछ दिन बाद देने की बात कही। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए 10 लाख का चेक दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद वापस ले लिया। पीड़ित की बेटी की शादी नजदीक आई तब आरोपी जय प्रकाश ने 2 लाख रुपये दिए। अब रुपये देने से इंकार कर रहा है।