Jan Suvidha Kendra Operator Threatener Arrested Video Goes Viral
जनसुविधा केंद्र संचालक को धमकी देने वाला अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हापुड़ : बुलंदशहर रोड पर जनसुविधा केंद्र संचालक को सरेआम गर्दन काटने की धमकी देने का विडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मौहल्ला शिवदयालपुरा निवासी अफसार सैफी ने बताया कि 4 जुलाई की रात मोहल्ले का इरफान साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया। कोर्ट में चल रहे पुराने विवाद में केस वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर इरफान ने गर्दन पकड़ ली और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का विडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।