NH-9 पर बस में घुसी कार, 4 घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
nh 9 horrific road accident car rams into bus 4 people seriously injured
n NBT न्यूज, हापुड़

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नैशनल हाइवे-9 पर देर रात कंपनी की बस और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक सुचारू किया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात नोएडा से हापुड़ जा रही बस खराब होने के चलते रुक-रुक कर चल रही थी। पिलखुवा पहुंचने पर पीछे से अर्टिगा कार बस में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसी समय मारवाड़ कॉलेज गेट चौकी प्रभारी गौरव वशिष्ठ रात्रि गश्त पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सरस्वती अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि दुर्घटना में में कार चालक नेपाल निवासी व वर्तमान निवासी गुरुग्राम निवासी सूरज, रिदम (35), हरिन (32 ), गौरव (3) और एक अन्य घायल हुए हैं।