40 Lakhs Duped By Fake Land Deed Case Registered Against Four In Modinagar
ज़मीन का फर्ज़ी बैनामा कर हड़पे 40 लाख रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, मोदीनगर : चार लोगों पर एक शख्स ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मोदीनगर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। लोनी गाजियाबाद निवासी रवि सैनी के अनुसार, उनकी ससुराल मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मनौली में है। दिसंबर 2025 में वह ससुराल गया। जहां गांव निवासी मनुराज ने उन्होंने एक जमीन दिखाई, जो रवि को पसंद आ गई। मनुराज ने बताया कि वह जमीन को सस्ते दाम में दिला देंगे। आरोपियों के साथ 40 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। आठ लाख रुपये एडवांस दिए। 32 लाख रुपये चैक एवं नकद के साथ बैनामा के दौरान मोदीनगर तहसील में 13 जनवरी 2026 में दिए। कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से बैनामा किया है। जमीन के मालिक की पहले ही मौत हो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुरादनगर मनौली गांव निवासी मनुराज, महिला प्रीति, हरिकशन, शेर सिंह सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।