CM एक्सिलेंस स्कूलों में किन-किन सुविधाओं की है ज़रूरत, मांगी रिपोर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
cm excellence schools to expand facilities education directorate seeks report
nNBT न्यूज, गुड़गांव : CM एक्सिलेंस स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने की तैयारी की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर यह स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से 23 पॉइंट्स पर 'हां' और 'ना' के आधार पर रिपोर्ट मांगी गई है। जिले के 9 CM एक्सिलेंस स्कूल भी इस योजना में शामिल हैं।

निदेशालय का उद्देश्य प्रत्येक स्कूल की वास्तविक जरूरत का आकलन कर उसी के अनुरूप बजट जारी करना है। स्कूलों से चारदीवारी, मेन एंट्री गेट, प्रिंसिपल रूम, स्टाफ रूम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, ICT लैब, साइंस लैब, अटल टिंकरिंग लैब, व्यावसायिक शिक्षा लैब, खेल मैदान, रसोईघर, मिड-डे मील स्टोर, छात्र-छात्राओं के अलग शौचालय, महिला स्टाफ शौचालय, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शौचालय और रैंप, पेयजल व्यवस्था, बिजली कनेक्शन और हैंड वॉशिंग प्वाइंट जैसी सुविधाओं की डिटेल मांगी गई है।