नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम
congress protests against rising drug trade in gurgaon questions government and police
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जिले में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर मंगलवार को जिला ग्रामीण कांग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में IMT चौक से मानेसर तहसील तक निकाले गए मार्च में युवा, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी नशे के खिलाफ संदेश लिखे पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और ड्रग्स नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि गुड़गांव जैसे बड़े इंडस्ट्रियल और कॉरपोरेट हब में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, लेकिन सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ड्रग्स की लत युवाओं के भविष्य पर खराब कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नशा तस्कर खुलेआम सक्रिय हैं, पुलिस-प्रशासन अगर सख्ती से अभियान चलाए तो इस पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।