जनजीवन अस्त-व्यस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम
heavy rains disrupt life across india floods and waterlogging from jammu kashmir to mumbai
देशभर में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटने तथा बाढ़ जैसी घटनाओं से सड़कें बंद हो गईं और वाहन मलबे में फंस गए। महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई जिलों में भारी वर्षा से जलभराव , यातायात बाधित होने और स्कूल-कॉलेज बंद करने की नौबत आ गई। नासिक में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने पर त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर अस्थायी रूप से बंद किए गए। मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में भारी बारिश से हाईवे और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

कांतिलाल मांडोत, ईमेल से