Minor Sexually Exploited Convicted Ram Shankar Yadav Sentencing Tomorrow
नाबालिग से यौन शोषण में दोषी करार, सजा कल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, आरडीसी : साहिबाबाद थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई के लिए 9 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। वादी की शिकायत के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी के साथ रामशंकर यादव ने दुष्कर्म किया था।
घटना की जानकारी मिलने पर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्त वर्ष 2018 से न्यायिक अभिरक्षा में है। मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट द्वितीय की विशेष न्यायाधीश पूनम द्वितीय की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर रामशंकर यादव को दोषी करार दिया। अब मामले में सजा के प्रश्न पर 9 जुलाई को अंतिम सुनवाई होगी, जिसके बाद कोर्ट सजा का आदेश सुनाएगी।