Rewari 5 People Arrested For Gambling 2600 Cash Recovered
जुआ खेलते 5 लोग पकड़े, कैश बरामद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: थाना रोहडाई पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान गांव आशियाकी गौरावास निवासी बलबीर, जिले सिंह, इंद्रकुमार, डालचंद उर्फ डालु व नवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि गांव आशियाकी गौरावास में चौपाल के पास कुछ लोग पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड मारी और 5 आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों से ताश के पत्ते व 2600 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।