रेवाड़ी में भी सड़कें लबालब

नवभारतटाइम्स.कॉम
rewari heavy rain roads turn into lakes water enters homes shops life disrupted
nNBT न्यूज, रेवाड़ी : शहर वासियों के लिए मंगलवार दोपहर बारिश आफत लेकर आई। कई इलाकों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। हर मौहल्ला, बस्ती, बाजार अछूता नहीं था, जहां 2-3 फीट पानी जमा नहीं था।

ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।नगर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड पानी से लबालब हो गई। शहर के प्रमुख बाजार रेलवे रोड, काठ मंडी, मॉडल टाउन, ब्रास मार्किट आदि की सड़कें झील में तब्दील हो गई।